CM सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

CM सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ( CM Sukhvinder Singh Sukhu) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर पर 59वें जन्मदिन के मौके पर 59 किलो का केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी रही।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज सुबह उन्होंने ग्रीन एनर्जी स्टेट के संदेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल मार्च किया।

The driver died on the spot after the cargo trolley fell into the ditch
मालवाहक ट्राले के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत

यह भी पढ़ेंः खाई में लुढका टिप्पर, पठानकोट के व्यक्ति की मौके पर मौत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

प्रदेश में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।