ताजा बर्फबारी के कारण हिमाचल में बढ़ी ठंड़

Cold rises in Himachal due to fresh snowfall
ताजा बर्फबारी के कारण हिमाचल में बढ़ी ठंड़

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुबह, शाम व रात को ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है।  रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। प्रदेश में आज भी चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है, ऐसे में ठंड में और इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिलेगी, जबकि चोटियों पर हिमपात हो सकता है। शुक्रवार को पालमपुर में सबसे अधिक 11.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

धर्मशाला में शिमला से ज्‍यादा ठंड

सुंदरनगर और धर्मशाला में रात को शिमला से अधिक ठंड पड़ रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 12, जबकि सुंदरनगर में 10 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में गिरावट धर्मशाला में आई है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)