रमेश बराड़ ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर जताया शोक

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़ मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रमेश बराड़ ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा सरल व्यक्तित्व, मिलनसार एवं पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से समस्त भाजपा परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि रामस्वरूप शर्मा ने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है और वे पहली बार वर्ष 2014 में मंडी लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए थे।  इसके अतिरिक्त वे वर्ष 2013 तथा 2015 में दो बार प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। इसके साथ-साथ उन्होनें संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया था। रामस्वरूप शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य थे तथा संघ में रहते हुए भी उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया था। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।