सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र पर बरसे राजीव शुक्ला

बोले, जनसभा 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने का बिगुल

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है। कांग्रेस ने सरकार की नीतियों, महंगाई के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। वीरभद्र सिंह ने पार्टी को एकता का पाठ सिखाते हुए 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर लडऩे की सलाह दी।

हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा जनता प्रदेश में वोटिंग के दिन का इंतजार कर रही है क्योंकि भाजपा सरकार के द्वारा किए गए वादे पूरे नही हुए है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। पेट्रोल 100 के पार हो गया है। खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। सडक़ें व हाईवे बनाने के वायदे पूरे नही हो पाए। भ्रष्टाचार चरम पर है किसान, बागबानों की की ओर कोई ध्यान नही दिया। जनता भाजपा की सरकार को उखाडऩे को तैयार है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदलने के सवाल पर शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है लेकिन भाजपा ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनके मुख्यमंत्री सरकार चलाने में सक्षम नही है। ओर मुख्यमंत्री काम नही कर रहे हैं इसलिए बदलने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी सरकारी उपक्रमो को बेच रही है। प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसका बिगुल बज गया है।

संगठन में आया राम-गया राम वाले नेताओं को जगह नहीं: वीरभद्र

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। पार्टी में आया राम गया राम की कोई जगह नही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के बड़े नेताओं व विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए सबको एक जुट होने की ज़रूरत है। संगठन में आया राम-गया राम वाले नेताओं को कोई जगह नहीं होनी चाहिए। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी।

सीएम अब खुद की कुसी बचाएं: मुकेश अग्निहोत्री

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वह विपक्ष के नेता को हटाने की बात करते रहते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी चली गई है इसलिए वह अपनी कुर्सी बचाएं। प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।