कांग्रेस का आरोप भाजपा के पास ध्रुवीकरण की राजनीति के अलावा कोई एजेंडा नहीं

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि लोगों को आज जिस तरह राशन मिल रहा है, 2017 से पहले उस तरह नहीं मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा था, क्योंकि तब अब्बा जान कहने वाले लोग राशन खा जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। आदित्यनाथ की अब्बा जान वाली टिप्पणी के लिए कांग्रेस ने उनकी आलोचना की है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि आदित्यनाथ की यह टिप्पणी विधानसभा चुनाव से पहले आई है।

भाजपा के पास ध्रुवीकरण के अलावा कोई और एजेंडा नहीं है। आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस को आतंकवाद का निर्माता बताए जाने का जवाब देते हुए वल्लभ ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का पहला आतंकी करार दिया। योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर वल्लभ ने कहा कि वे अब्बा जान और भाई जान कहते हुए सत्ता में आए थे। अब चुनाव नजदीक आते ही उन्होंने श्मशान और कब्रिस्तान करना शुरू कर दिया है।