स्वास्थ्य विभाग घोटाले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दे इस्तीफा : ठाकुर

मनीष ठाकुर। कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में हुए पीपीई घोटाले व सैनिटाइजर घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार को घेर रहे है। वही इसी मुद्दे को लेकर जिला कुल्लू के परिधि गृह ढालपुर में विधायक व कांग्रेस नेता सुंदर ठाकुर पत्रकारवार्ता की और प्रदेश की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले को लेकर घेरा। सुंदर ठाकुर ने सीएम जयराम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे है और उनकी नाक के नीचे पीपीई व सैनिटाइजर घोटाला हुआ है और आरोपी अधिकारियों को पुलिस रिमांड में भेजने की बजाय न्यायिक हिरासत में लिया गया ताकि घोटाले की सच्चाई सामने न आये।

वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिन्दल के इस्तीफे से घोटाले पर मुहर लग गयी है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस्तीफे की मांग की है। सुंदर ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर जब यह हेल्थ स्कैम पीपीई घोटाला हुआ उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष बिंदल के इस्तीफे से घोटाले पर मोहर लगी। हैल्थ डायरेक्टर को जब गिरफ्तार किया गया और सीधे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वीवीआईपी की तरह खातिरदारी की जा रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री खुद है। उनके नाक तले यह हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शांता कुमार भी कह चुके है कि स्वास्थ्य विभाग का अपराध साधारण नही। मुख्यमंत्री खुद इस विभाग को संभाल रहे है और इसलिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।