कांग्रेस ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्मदिन, लगाया ब्लड डोनेशन कैम्प

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला 

आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्मदिन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया तो वहीं कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भी कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। ब्लड डोनेशन कैंप में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह, हर्षमहाजन और अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए सबसे पहले होली लॉज में केक काटा गया और बाद में कांग्रेस मुख्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। विक्रमादित्य ने पहले ही समर्थकों से आग्रह किया था कि कोरोना महामारी के बीच अपने घर पर रहकर उनका जन्मदिन मनाएं और लोगों की मदद करें।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लड डोनेशन का कार्य सराहनीय है। कोरोना कॉल में हॉस्पिटल में रक्त की कमी पाई जा रही है जिसके लिए इस तरह के रक्तदान शिविर की आवश्यकता है उन्होंने सभी रक्तदाता का धन्यवाद किया।

वहीं कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस का नेतृत्व ही नहीं बल्कि अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को दिया है। वीरभद्र सिंह जल्द ही ठीक हो जाएं और अपने घर लौटे कांग्रेस पार्टी का और सभी लोगों का मार्गदर्शन करें।