बागी नेताओं का फैसला अब पढ़ी-लिखी जनता करेगी मतदान से अंत : अशोक हिमाचली

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंडित अशोक हिमाचली ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है की यह लड़ाई सरकार की नहीं है यह लड़ाई हिमाचल की जनता और समझदार मतदाता की है जो बुराई बेईमानी और भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए जानी जाती है। राजनीती कोई व्यापार नहीं है यह जन सेवा है कुछ लोग राजनीति को व्यापार समझने वाले जनता के सच्चे हितैशी या सेवक नहीं हैं। कुछ बिके हुए लोग भ्रष्टाचारी बागी और दागी बीजेपी में शामिल होते हैं तो भाजपा उन्हें टिकट देती है। जब यह लोग कांग्रेस में थे तो भ्रष्टाचारी नजर आते थे। बीजेपी में जाते ही बीजेपी की वाशिंग मशीन में धुलकर कपड़े की तरह साफ हो जाते हैं और उनका दोहरा चरित्र व घिनौना कृतज्ञ माफ हो जाता हैं।

अब बागी और दागी और नेताओं के चरित्र भ्रष्टाचारियों का फैसला हिमाचल की पढ़ी-लिखी समझदार जनता व मतदाता ही इस बुराई का अंत करेगी। झूठ कुछ समय के लिए बहुत फलता फूलता है जिस तरह से बुराई का अंत होने लगता है तो दिए में तेल कम होने पर और दिया बुझने पर बहुत फड़फड़ता है। आखिरकार जीत सच्चाई की होती है आपने देखा होगा की महाभारत में जीत कौरवों की नहीं, सच्चाई से पांडवों की जीत हुई थी। रामायण में जीत रावण की नहीं श्री राम की हुई थी। कुछ बीजेपी में शामिल नेता बागी और दागी धनवल और छलबल, भ्रष्टाचारी, बेमानी के जरिए कमाया हुआ। धन या चरित्र जब खत्म हो जाता है तो हमेशा जीत सच्चाई की होती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू हमेशा चलते हैं सच्चाई और ईमानदारी पर 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमेशा सच्चाई और ईमानदारी पर चलते हैं इसलिए बीजेपी ने षड्यंत्र के तहत लोकतंत्र द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने का जो प्रयास किया है वह निंदनीय और शर्मनाक था। इसलिए बीजेपी औंधे मुंह के बल गिरी हैं। प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक हिमाचली ने बताया है कि माननीय मुख्यमंत्री के ऊपर हिमाचल प्रदेश की समस्त जनता का आशीर्वाद प्राप्त है साधारण परिवार से निकले साधारण व्यक्तित्व के स्वामी माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सिंह सुक्खू को विशिष्ट सूची में शामिल होने वाले देश के पहले एकमात्र मुख्यमंत्री हैं। हिमाचल की जनता को मुख्यमंत्री सुक्खू पर गर्व है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...