प्रदेश में दोनों राष्ट्रीय पार्टीयां बन चुकी हैं आया राम गया राम : पीसी विश्वकर्मा

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर क्षेत्रीय गठबंधन जिनमें हिमाचल प्रदेश ने नवभारत एकता दल के नैशनल अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा, जनक्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, भारत गठबंधन कोर कमेटी के सदस्य और हिमाचल प्रदेश स्वाभिमान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बलदेव राज सूद, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक हिमाचल प्रभारी सिंह साहब द्धारा जारी संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में आज कहा कि भाजपा कांग्रेस से बग़ावत करके आए विधायकों को टिकट देकर अपनी साख और पार्टी उसूलों को तिलांजलि दे चुकी है। जनता ने इन बाग़ी विधायकों को 1 जून को होने वाले चुनाव में सबक़ सिखाने का प्रण लें लिया है।

जनता में इन बाग़ी नेताओं के खिलाफ प्रदेश में इतना रोष है कि आजकल दोनों राष्ट्रीय पार्टीयां आया राम गया राम बन चुकी हैं। इन पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के फैसले से हिमाचल प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। क्षेत्रीय दल गठबंधन द्वारा घोषित संयुक्त प्रत्याशी डॉ संजीव गुलेरीया जो कि पूर्व में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे हैं और सेवानिवृत होने पर न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन हजारों पेंशन विहीन कर्मचारी अधिकारी वर्ग के लिए संघर्षरत हैं जिन का सरकारी सेवाकाल 10 वर्ष से कम है।

मुख्यमंत्री ने दिया प्रदेश में हालात खराब होने का हवाला 

इस मामले में मुख्यमंत्री से मिले हैं और मुख्यमंत्री ने पहले हिमाचल प्रदेश में आर्थिक हालत ख़राब होने का और तत्पश्चात आपदा का हवाला देते हुए कहा था कि आर्थिक संकट प्रदेश में हम दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भाजपा से दल-बदल कर कांग्रेस में शामिल होने वाले भूतपूर्व विधायकों को कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़वाने का प्रयास असफल होगा। क्षेत्रीय गठबंधन सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी महासचिव राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा पूरे देश में विभिन्न छोटे-छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन करने के निर्णय को सराहा और उन से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रीय गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. संजीव गुलेरीया को कांगड़ा-चम्बा लोकसभा चुनाव में समर्थन करें

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...