कांग्रेस को दिल्ली में नहीं मिली रैली की अनुमति : राठाैर

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

कांग्रेस बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में होने वाली महारैली पर पानी फिर गया है। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस रैली के लिए अनुमति नहीं दी है, अब यह रैली दिल्ली के बजाय जयपुर में होगी। कांग्रेस ने इसके लिए बीजेपी की केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस इसके खिलाफ शिमला में कल धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि 12 दिसंबर को कांग्रेस महंगाई बेरोजगारी डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली करने जा रही थी, लेकिन दिल्ली में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने गृह मंत्री के इशारे पर इसकी इजाजत नही दी है।

  • बोले बीजेपी की सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या विरोध में कल कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन
  • पुलिस का मामला संवेदनशील सरकार करें विचार

यह भी देखें : पहाड़ों पर मंडरा रही मौत! किन्नौर में कार पर पत्थर गिरने से एक की मौत- एक घायल…

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सीबीआई, आईडी का दुरुपयोग अपने विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि अब यह रैली जयपुर में होगी। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की परंपरा के खिलाफ है। सुनियोजित रणनीति के तहत लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। सरकार सविधान के विपरीत काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। सभी वर्ग इस सरकार की तानाशाही के खिलाफ है।उपचुनाव में भाजपा की फजीहत के बाद हताशा का यह परिणाम है। इसके खिलाफ कल शिमला में सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। लोगों को जनविरोधी निर्णयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं 11 चुनाव क्षेत्रों में सौ किलोमीटर पदयात्रा की है। इससे कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ा है। इसके बाद सभी चुनाव क्षेत्रों में पदयात्रा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी मॉड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने पिछले चार वर्षाें में कुछ नहीं किया, लेकिन अब कर्मचारियों को खुश करने में जुटे हैं।

इसके लिए पैसा कहा से आएगा, यह बताना चाहिए। राठौर ने पुलिस के मामले में बोलते हुए कहा कि असंतोष की चिंगारी पर विचार करने की जरूरत है। यह सरकार की असफलता है। पुलिस अधिकारी भी अपने अधीनस्थ कर्मियों की भावना को जान नही पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील विषय है सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए।