मुख्यमंत्री ने पेश किया ऐतिहासिक बजट : रेणु

उज्ज्वल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रेणु बाजवारिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया और प्रदेश के हर वर्ग को संतुष्ट किया है। इसमें मनरेगा में दिहाड़ी बढाना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर गेहूं और मक्की की खेती का मूल्य निधारित करना, प्रदेश में दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने से डेयरी फार्म मजबूत होगा और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।

प्रदेश के जनप्रतिनिधियों में पंचायत प्रतिनिधियों सहित, आशा वर्कर्स; मिड डे मिल, एसएमसी शिक्षकों, कंप्यूटर शिक्षकों आदि का मानदेय बढ़ाना भी विकास का मिल पत्थर होगा। वहीं 70 वर्षों से ऊपर के बजुर्गों को मुफ्त में मेडिकल सुविधा, विधवाओं को गृह निर्माण के लिए डेढ़ लाख से तीन लाख की राशि स्वीकृत किया जाएगा। रेणु ने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल बधाई के पात्र हैं जिन्होंने प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है।

संवाददाताः मनीश कोहली

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें