हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकारः चौधरी सुरेंद्र काकू

Congress government is being formed in Himachal: Chaudhary Surendra Kaku
हिमाचल में बन रही कांग्रेस की सरकारः चौधरी सुरेंद्र काकू

कांगड़ाः- “चलो गांव की ओर” कांग्रेस जन सम्पर्क अभियान में महिला मंडलों को अपनी विधायक पेंशन से दस हजार रुपए का बैंक चैक महिला बहनों की सेवा में अर्पित किया व जन आशीर्वाद लिया व बड़ी हलेड के युवाओं को भी संबोधित किया व अनुरोध किया कि कांग्रेस को वोट दें।

यह खबर पढ़ेंः- अनियंत्रित पिकअप ने राह चलती महिला को कुचला

कांग्रेस की लहर चली हुई है व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस साल से विकास रुका हुआ है। विकास का सूखा पड़ा हुआ है, बदलाव की लहर कांगड़ा में चली हुई है, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बदलाव लाकर मुझे आशीर्वाद दें।

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन रही है, कांगड़ा से मुझे कांग्रेस का विधायक चुनकर कांग्रेस सरकार में हिस्सेदार बने व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाएं।
उज्जवल हिमाचल ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।