कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान, शुक्ला बोले- महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जारी रहेगी जंग

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

कांग्रेस ने प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से की। सदस्यता कार्यक्रम मे प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि उपचुनाव में जीत का श्रेय पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओ को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिना धनबल शासन के बावजूद इस लड़ाई को लड़ा व जीता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि महंगाई व अन्य मुद्दों पर आंदोलन लगातार जारी रहेगा। शुक्ला ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए एकजुट होकर सदस्यता अभियान चलाना है ओर 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उपचुनाव मे मिले जनसमर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार एकजुट होकर कार्य कर रही है और 2022 के चुनाव के लिए पार्टी को सशक्त बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान मात्र सदस्यो की संख्या को बढ़ाने का लक्ष्य नही है बल्कि जेन्युन सदस्यों को जोडा जाएगा और आने वाले समय मे कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।