विकास के फ्रेम से गायब कांग्रेस : सत्ती

पूजा शांडिल्य। ऊना

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रविवार को बहडाला स्थित अंबेदकर भवन में विभिन्न आपदाओं के पीड़तों को राहत राशि के चैक प्रदान किए। सत्ती ने करीब 28 पीड़ितों को 10 लाख रूपये की राहत राशि प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा एक ओर जहां प्रदेश का समग्र विकास करना है, वहीं आपदा पीड़ितों, असहायों और बेसहारों को मदद देना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सत्ती ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय तो ऊना जिले में मदद भी चुनिंदा क्षेत्रों के लोगों को दी जाती थी।

लेकिन जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण को कृतसंकल्प है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय ऊना पर दोहरी मार पड़ी, एक ओर पूर्व कांग्रेस सरकार के समय ऊना में सभी विकास कार्यों को जानबूझ कर रोके रखा गया। वहीं किसी भी आपदा पीड़ित को मदद नहीं दिलाई जा सकी थी। सत्ती ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भाजपा विधायक होने के कारण ऊना में विकास के नाम पर एक ईंट तक लगने नहीं दी, लेकिन आज कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद जहां ऊना में थोक में विकास हो रहा है, इस विकास के फ्रेम में कांग्रेस के विधायक किसी कोने तक में नजर नहीं इा रहे। सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऊना समेत हर हलके से बेसहारा, असहाय और आपदा पीड़ितों को मदद दी है।