चंबा में कांग्रेस पार्टी ने मनाया 139 वां स्थापना दिवस

उज्ज्वल हिमाचल। चंबा

आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चंबा के परिधि गृह मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चम्बा सदर विधायक नीरज नैय्यर के द्वारा की गई।
इस मौके पर करतार ठाकुर, परमेश पुरी, कमल ठाकुर, जितेंद्र मेहरा व जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति विभाग, कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग, इंटक, कांग्रेस लीगल सैल, किसान कांग्रेस, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग, प्रोफेशनल कांग्रेस एनएसयूआई सहित समस्त फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें