कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की सूची

प्रदेश में अब चुनावों का बिगुल बज चुका है

शिमला: हिमाचल प्रदेश में अब चुनावों का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस चुनाव समिति ने अपने 46 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है वहीं बाकी विधानसभा क्षेत्रों के टिकट आवंटन पर अभी मंथन किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची के तहत चुराह से यशवंत सिंह खन्ना, चम्बा से नीरज नैयर, डल्हौजी से आशा कुमारी, भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर से अजय महाजन, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, ज्वाली से प्रो चंद्र कुमार, जसवां-परागपुर से सुरिंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी से संजय रत्तन, नगरोटा से रघुबीर सिंह बाली, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, पालमपुर से आशीष बुटेल, बैजनाथ से किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, बंजार से खीमी राम, सुंदरनगर से सोहन लाल ठाकुर, सराज से चेतराम ठाकुर, द्रंग से कौल सिंह ठाकुर, मंडी से चंपा ठाकुर, बल्ह से प्रकाश चौधरी, भोरंज से सुरेश कुमार, सुजानपुर से राजेंद्र सिंह राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, ऊना से सतपाल रायजादा, झंडूता से विवेक कुमार, घुमारवीं से राजेश धर्माणाी, श्रीनयनादेवी से राम लाल ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी, दून से राम कुमार चौधरी, सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद से दयाल प्यारी, नाहन से अजय सोलंकी, श्री रेणुकाजी से विनय कुमार, शिलाई से हर्षवर्धन सिंह चौहान, चौपाल से रजनीश किम्टा, ठियोग से कुलदीप सिंह रठौर, कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर, रामपुर से नंद लाल व रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा विधानसभा चुनाव लड़ंगे।

ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।