चुनाव से पहले ही हार मानकर बैठ गई कांग्रेसः कश्यप

Congress sat conceding defeat even before elections: Kashyap
चुनाव से पहले ही हार मानकर बैठ गई कांग्रेसः कश्यप

शिमलाः प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो स्टार प्रचारक हैं न ही इनकी रैलियों में भीड़ देखने को मिलती है। आज भाजपा के स्टार प्रचारकों की लंबी लिस्ट और प्रचार अभियान से कांग्रेस के नेता पूरी तरह से बौखला चुके हैं।

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जिस केंद्रीय नेता को स्टार प्रचारक मानते हैं वह खुद भारत जोड़ो और कांग्रेस छोड़ो अभियान में उलझे हुए हैं। यानी राहुल गांधी पर हिमाचल के कांग्रेसी नेता भरोसा नहीं करते हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी बीते दिनों छुट्टियां मनाने आई तो दिखावे के लिए सोलन से हाथ हिला कर चली गईं और अब हिमाचल लौट नहीं रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस को गांधी परिवार पर भी कोई भरोसा नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें : जोगिन्द्रनगर में 02 व 26 नवम्बर को ड्राईविंग टेस्ट व 25 नवम्बर को होगी वाहनों की पासिंग-SDM

हमारे पास संगठन भी है और नेता भीः कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संगठन और सभी नेताओं पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज्य और केंद्रीय नेताओं की लोकप्रियता को देख कांग्रेस मनोबल खो चुकी है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे पास नेता है। जबकि कांग्रेस के पास न नेता है न ही नेतृत्व। यही वजह है कि आज भाजपा के केंद्रीय नेता प्रचार के लिए हिमाचल पहुंच चुके हैं, तो कांग्रेस के लोग जल रहे हैं।

अपनी चिंता करें सुक्खूः कश्यप

सुरेश कश्यप ने कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की नहीं, अपनी चिंता करें। दरअसल, सुक्खू का बयान था कि भाजपा के दिल्ली के नेता हिमाचल में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय नेताओं की आहट से सुक्खू और उनकी कांग्रेस पूरी तरह परेशान हैं।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।