कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरदीप बावा ने मार्ग रिमेटलिंग कार्य को करवाया शुरू

उज्ज्वल हिमाचल। नालागढ़
ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उचित लेखो के प्रबंधन के  बारे जानकारी देने के उद्देश्य से विकास खंड कार्यालय सोलन में तीन दिवसीय लेख प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सोलन विकास खंड की 40 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाओं को लेख प्रबंधन बारे जानकारी देना है ताकि वह अपने समूहों के रिजिस्टर को अच्छे से मेंटेन कर अपनी बात व अपने कार्य को सहजता से उच्च अधिकारियों तक रख सकें व सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम बनें।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा ने रविवार को सोबनमाजरा से कश्मीरपुर तक मार्ग के रिमेटलिंग कार्य को शुरू करवाया। इस मार्ग पर 55 लाख रूपये व्यय किए जाएंगे। कश्मीरपुर तक मार्ग पक्का करने करने के बाद इसे देवली तक चौड़ा और पक्का किया जाएगा। हरदीप बावा ने कहा कि सोबनमाजरा से कश्मीरपुरा तक मार्ग की हालत काफी खराब थी। यह मार्ग पर चंगर क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग में से एक है। मार्ग खराब होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। लोग पिछले लंबे से इस मार्ग को पक्का करने की मांग कर रहे थे। जिसे अब पूरा करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : स्वयं सहायता समूह व सीएलएफ की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

उन्होंनें कहा कि अभी इसे कश्मीरपुरा तक पक्का किया जाना है उसके बाद इसे देवली तक चौड़ा करने के बाद तारकोल डालने का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लो.नि.वि. मंत्री विक्रमादित्य सिंह के आर्शीवाद से नालागढ़ की खस्ताहालत सड़कों को बजट मुहैया करवाकर पक्का करवाया जा रहा है। बावा ने कहा कि आपदा के दौरान मैदानी ओर पहाड़ी क्षेत्र की सड़कें खराब हुई है। उसके लिये सरकार से बजट का प्रावधान करवाया जा रहा है। जल्द ही इन सड़कों को दुरूस्त करने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

संवाददाताः सुरिंदर सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें