उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जोश 2022 में बरकरार रखेगी कांग्रेस : राठाैर

सच्ची निष्ठा लग्न के साथ काम करेगी कांग्रेस

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

चार उप चुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न पुरे हिमाचल में लगातार चला है। ऐसे में राजीव भवन शिमला में ठीयोग कुमारसैन से लोग कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पास ढ़ोल-नगाडों के साथ पहुंचे। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला सैकड़ों की संख्या में लोग राजीव भवन शिमला पहुंचे। कुलदीप सिंह राठौर के प्रति लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की जीत की ख़ुशी में हुज़ूम उमड़ा रहा, जिसका संकेत 2022 के लिए साफ है।

यह भी देखें : ‘हर मोर्चे पर फेल हुई बीजेपी की डबल इंजन की सरकार’

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लोगों का धन्यवाद किया और जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। ये उत्साह 2022 में यु हीं बना रहेगा राठौर का कहना है और कहा ये चुनाव मुद्दों पर लड़ा गया था, जिसका असर पुरे देश पर पड़ा। इसी तरिके का जोश 2022 में रहने वाला है, कांग्रेस सत्ता पर काबिज़ होंगी। उन्होंने कहा जिस तरिके से लोग आज यहां पहुंचे है। ये ईमानदारी का नतीजा है अध्यक्ष के पद पर काबिज होने के पश्चात सच्ची लग्न से काम किया है।