2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की होगी जीतः रॉकी

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व में युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महासचिव जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी ने जारी बयान में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

राजेश रॉकी ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद राहुल गांधी ने इतनी लम्बी पद यात्रा की है राहुल गांधी की यात्रा ने कांग्रेस को एक नई संजीवनी दी है। राजेश रॉकी ने कहा कि जो लोग राहुल गांधी को अनाप-शनाप बोलते थे। वह अब इस यात्रा से हैरान व परेशान हैं।

राजेश रॉकी ने कहा कि वास्तव में राहुल गांधी धरती से जूडे व्यक्ति है और उन्हें अपने लोगों की चिंता है। आज भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की सरकार की गलत‌ नीतियों के कारण भारत के लोग परेशान हैं। बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेलगाम हो रहा है।

यह भी पढ़ेंःGAV कांगड़ा में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

आम जनता सरकार की ग़लत नीतियों में पिस रही है। केन्द्रीय सरकार हर मोर्चे में असफल रही है। राजेश रॉकी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम कर्नाटक के चुनावों में देखने को मिला। आने बाले पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा का सूफडा साफ हो जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा को मिला अपार समर्थन इस बात को दर्शाता है कि 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में इण्डिया यानी कांग्रेस की सरकार बनेगी और हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चारों लोक सभा की सीटों पर कांग्रेस कब्जा करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें