कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व ढोल-नगाड़ों से मुख्यमंत्री का किया स्वागत

उज्ज्वल हिमाचल। ज्वालामुखी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज ज्वालामुखी दौरे को लेकर कांग्रेस नारी शक्ति व कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया। आज मुख्यमंत्री सुक्खू के नादौन ज्वालामुखी सीमा भड़ोली पुल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नारी शक्ति व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सीएम सुक्खू का विधायक संजय रत्न की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया।
कार्यकताओं ने सुबह से ही भड़ोली पुल पर डेरा जमाया हुआ था। मुख्यमंत्री सुक्खू ज्वालामुखी विस क्षेत्र की 38 करोड़ 17 लाख की लागत से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी में 7 करोड़ 81 लाख से निर्मित होने वाले बहुउद्देश्यी हाॅल का शिलान्यास किया जाएगा।

संवाददाताः पंकज शर्मा