कांग्रेस का आरोप, बागवानों से अन्याय कर रही सरकार

ज़िला कांगड़ा में नहीं मिल रही किसानो को खाद

आशीष राणा। धर्मशाला

प्रदेश सरकार बागवानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश कांग्रेस सचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। भाजपा की नीतियां किसान व बागवान विरोधी हैं। प्रदेश में खाद को लेकर मारामारी मची है। किसानों से सरेआम ज्यादा दाम वसूल कर खाद ब्लैक में बिकने लगी है। उन्होंने कहा कि डिपो में खाद नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से किसानों की परेशानी बढ़ी जारही हैं। किसान खेतों में गेहूं की बिजाई कर चुके हैं और यूरिया खाद खेतों में डाली जानी है, लेकिन खाद न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ रही है।

यह भी देखें : सुंदरनगर में किसानों को सिखाए मशरुम की खेती के गुर…

किसानों का कहना है कि डिपो में खाद नहीं है। इसलिए उन्हें मुश्किलें पेश आ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को खाद उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उनकी गेहूं की फसल खराब न हो जाए। इस समस्या को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव केवल सिंह पठानिया सहित अन्य लोगो ने कांगड़ा उपयुक्त के माध्यम से कृषि मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।