देहरी कॉलेज में एनएसएस विद्यार्थियों द्वारा मनाया संविधान दिवस

अरुण पठानिया। देहरी

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के ऊपर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय सिंह पठानिया ने प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ में भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताओं, मौलिक अधिकार तथा कर्तव्य के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया।

यह भी देखें : किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर हिमाचल किसानसभा व अन्य संगठनों का प्रदर्शन

कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए। भारतीय संविधान की गरिमा, संप्रभुता, एकता तथा अखंडता को सुनिश्चित रखने की शपथ भी ग्रहण की, कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. अनिल कुमार व प्रो. दीप शिखा द्वारा किया गया।