शरण कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस

अंकित वालिया। कांगड़ा

शरण कॉलेज ऑफ़ वुमन घुरकड़ी में शुक्रवार काे संविधान दिवस मनाया गया। कॉलेज की छात्रायें, शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कॉलेज के सभी प्रशिक्षु छात्राओं, शिक्षकों सहित कॉलेज प्रचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली। उन्होंने छात्राओं को बताया कि 26 नवंबर,1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।

यह भी देखें : नालागढ़ में एसडीएम कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

वर्ष 2015 में संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। सभी नागरिकों मूल्यों तथा अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए ही यह दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंत में डॉ. सुमन शर्मा ने संविधान के कर्तव्यों एवं अधिकारों पर प्रकाश डाला व सभी को संविधान द्वारा बनाए गए कानूनों की पालना करने को कहा।