आयुर्वेद विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने प्रदेश भाजपा सरकार के निर्णय पर जताई खुशी

विनय महाजन। नूरपुर

नुरपुर आयुर्वेद विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने देश भाजपा सरकार के निर्णय पर खुशी जाहिर की है। ये कर्मचारी 19-20 वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज तक नियमित नहीं हुए थे। इस मंत्रिमंडल की बैठक मेंहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो निर्णय लिया है कि जिन विभागों में रिक्त पद खाली नहीं है, उन्हें अन्य विभाग के रिक्त पदों पर नियमित किया जाएगा।

यह निर्णय गरीब कर्मचारियों के लिए सराहनीय कदम है। हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जिन कर्मचारियों का 5 वर्ष का कार्यकाल 31 मार्च को पूरा हो चुका है और जिन विभागों में रिक्त पद खाली नहीं है। इन आयुर्वेद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को उन विभागों के रिक्त पदों पर नियमितीकरण के आदेश पारित करें, क्योंकि 21 वर्ष की सेवा देने के उपरांत यह कर्मचारी आज तक नियमित नहीं हुए हैं और इन कर्मचारियों को प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा न्याय मिल सके।