नगर निगम धर्मशाला ये वार्ड महिलाओं के लिए रहेंगे आरक्षित

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने नगर निगम धर्मशाला के आरक्षित वार्डों का ऐलान कर दिया है। नगर निगम में वर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी का वार्ड 10 आरक्षित हो गया है। अब जग्गी वार्ड 11 से चुनाव लड़ेंगे। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया आगामी चुनाव के लिए धर्मशाला नगर निगम के वार्डों को आरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

  • डीसी ने किया ऐलान, महापौर का वार्ड भी रिजर्व

वार्ड नंबर एक फरसेटगंज महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड दो भागसू नाग भी महिला के लिए आरक्षित, वार्ड तीन मैक्लोडगंज सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, वार्ड चार कश्मीर हाउस सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, वार्ड नंबर पांच खजांची मोहल्ला महिला वर्ग के लिए आरक्षित, वार्ड नंबर छह कोतवाली बाजार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, सात सचिवालय महिला वर्ग के लिए आरक्षित, वार्ड आठ खेल परिसर एससी वर्ग के लिए आरक्षित, वार्ड नंबर नौ सकोह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, दस श्यामनगर एससी, 11 रामनगर सामान्य वर्ग, 12 बड़ोल महिला वर्ग, वार्ड नंबर 13 दाड़ी सामान्य वर्ग, वार्ड नंबर 14 कंड एससी महिला वर्ग, 15 खनियारा महिला वर्ग, 16 सिद्धपुर एससी वर्ग और 17 सिद्धबाड़ी एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।