संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

एमसी शर्मा। नादौन
उप मंडल नादौन की ग्राम पंचायत मणसाई के गांव मंडियाणी के एक 39 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चन्द सपुत्र स्वर्गीय जगदीश चन्द निवासी मंडियाणी डाकखाना मनसाई सोमवार सुबह 9 बजे घर से डयूटी पर जाने के लिए निकला था, परन्तु घर वापस नहीं पहुंचा। घर के लोगों ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां चला गया होगा। जब लोग सुबह सैर के लिए निकले तो देखा एक व्यक्ति बेसुध होकर पड़ा है। लोगों ने यह देखकर पुलिस चौकी धनेटा को सूचित किया।
तत्पश्चात थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक धनेटा में लोक निर्माण विभाग में चपडासी का कार्य करता था तथा अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटीयां छोड़ गया है। डीएसपी रेणू शर्मा ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों  में व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।