खियुरी को पंचायत बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
उपमंडल बल्ह की पंचायत केहड़ से खियुरी को अलग पंचायत बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों के साथ हरे रामा हरे कृष्णा महिला मंडल की महिलाओं ने जिला परिषद अध्यक्षा सरला ठाकुर की अगुवाई में शनिवार को उपायुक्त मण्डी ऋग्वेद ठाकुर को ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अलग पंचायत बनाने की मांग की है।
खियुरी के लोगों का कहना है कि खियुरी के गांव को दो भागों में विभाजित किया जा रहा है। जो न्याय संगत नही है। खियुरी गांव के लोग नई पंचायत में जाना चाहते है। सरकार इन्हें दो टुकड़ों में बांटना चाहती है। इससे अच्छा होता कि खियुरी अब्बल और खियुरी दोम को मिलाकर एक नई पंचायत का गठन किया जाए। जिससे इलाके के विकास को तेज गति मिलेगी। सरकार पंचायत का गठन कर हर इलाके का विकास करवाना चाहती है। खियुरी गांव का विभाजन होने के कारण गांव का विकास नही हो रहा है और न ही सरकार की विकासात्मक योजनाएं लोगों तक पहुंच रही है।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि खियुरी को पंचायत का दर्जा नही दिया गया तो समस्त ग्रामीण वासी पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर सरला ठाकुर अध्यक्षा जिला परिषद, भगवान दास महामंत्री भाजपा बल्ह, नर्वदा ठाकुर, रमेश कुमार, रीना देवी, अंजू देवी, मीना देवी, दलीप कुमार, शेर सिंह, लाभ सिंह, तिलक राज, गीता देवी समेत अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।