जाेर पकड़ने लगी नगरोटा सुरियां काे तहसील बनाने की मांग

अनुराग ठाकुर। नगरोटा सूरियां

नवगठित तहसील नगरोटा सुरियां को कैबनिट की मंजूरी मिलते ही नगरोटा सुरियां से लगती पंचायतों में यह मांग जोर पकड़ रही है की उन्हें भी नगरोटा सुरियां तहसील में शामिल किया जाए, जिसके लिए आज पंचायत समिति नगरोटा सुरियां के तहत आने वाली पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, समिति सदस्यों तथा आम जनता ने अपना के ज्ञापन जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को नायब तहसीलदार नगरोटा सुरियां रोशन लाल मांटा के माध्यम से भेझा तथा मांग की है कि लुदरेट, धार, धांगड़, मसरूर, भटेड़ नंदपुर, सकरी व बिलासपुर क्षेत्र को नगरोटा सुरियां तहसील में शामिल किया जाए।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विधायक द्वारा उन पर राजनीतिक दबाब बनाने कि भी कोशिश की जा रही है, लेकिन वह किसी के भी दबाब में आने वाले नहीं है तथा मुख्यमंत्री, विधायक जवाली, जिलाधीश कांगड़ा से अनुरोध करते हैं, उन्हें नगरोटा सुरियां तहसील में शामिल किया जाए।

इस मौका पर लुदरेट प्रधान किरण धीमान, उपप्रधान नेक चंद, पूर्व प्रधान मसरूर विवेका चौधरी, नंदपुर से सुरेश गुलेरिआ, समिति सदस्य मशरूर फूल माला, समिति उपाध्यक्ष धीरज अत्री, रेणुका शर्मा, वीना धीमान, उपप्रधान नंदपुर शविंदर सिंह, धार उपप्रधान रणजीत सिंह , BDC धार धांगड़ ,भटेड़ सुनीता कुमारी, पूर्व प्रधान बिलासपुर कृष्णा रंधावा, प्रधान नगरोटा सुरियां रजनी महाजन, लुदरेट से हेम राज, जगदेव सिंह, सुधीर, प्रधान रजनी महाजन मनकोटिया, पत्रकार राजेश नंदपुरिया, जिला परिषद सदस्य वीना धीमान, उपप्रधान नगरोटा सुरियां सुखपाल सिंह, पूर्व प्रधान संजय महाजन व पूर्व प्राचार्य डिग्री कॉलेज नगरोटा सुरियां प्रोफेसर हरबंस धीमान थे।