विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया प्राथमिक स्कूल लुनेरा का उद्घाटन

शैलेश शर्मा। चंबा

बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए चुराह विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने ग्राम पंचायत चोली के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुनेरा का उद्घाटन जनता एवं विभाग की उपस्थिति में किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुनेरा की बिल्डिंग 15 लाख की राशि से निर्मित की गई है। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज के साथ भाजपा मंडल चुराह के अध्यक्ष तारा चंद, भाजपा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कर्म चंद व भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।

यह भी देखें : बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त से भागा दुष्कर्म का आरोपी UP से गिरफ्तार…

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के चोली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज को मंच पर केंद्रीय शिक्षा अधिकारी द्वारा शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस स्कूल के बिल्डिंग के लिए ललु राम ने अपनी निजी भूमि दान की है। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने लल्लू राम को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। विधानसभा उपाध्यक्ष राज ने लल्लू राम का आभार जताया। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा। ऐसे समाजसेवी समाज में और भी होने चाहिए, जो समाज हित के लिए कार्य करें।