हिमाचल में विकास नरेंद्र मोदी की देनः पवन काजल

हिमाचल में विकास नरेंद्र मोदी की देनः पवन काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
शुक्रवार को मंडल भाजपा कांगड़ा (Kangra) द्वारा ग्राम केंद्र प्रमुखों के साथ बैठक का आयोजन कर बीजेपी के मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए चुनाव की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी ने की जबकि विधायक पवन काजल विशेष तौर पर बैठक में उपस्थित रहे।

काजल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आने वाला कल भाजपा का है। विपक्षी दल एकजुट होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व को चुनौती देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में विकास नरेंद्र मोदी की देन है।

यह खबर पढ़ेंः एसआईयू टीम ने 12.90 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

हिमाचल में एम्स अस्पताल बिलासपुर, कांगड़ा शिमला का फोरलेन, बंदे भारत रेल सेवा सहित और कई परियोजनाएं शुरू कर केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास को नई दिशा दी है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वायदे अनुसार 10 गारंटी को पूरा करने में नाकाम रही है।

पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का प्रचार कर पार्टी के पक्ष में डट जाएं। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी ने ग्राम केंद्र प्रमुखों को अपने अपने बूथ पर सशक्त टीम तैयार करने को कहा।

उन्होंने कहा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीजेपी के पक्ष में प्रचार कर चुनाव की तैयारी में डट जाएं। इससे पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को बीजेपी कार्यकर्ताओं नें श्रद्धांजलि दी। इस बैठक में मंडल महामंत्री रजनीश मोना, अरविंद शर्मा, सुरेश चौधरी और 36 ग्राम केंद्रों के ग्राम केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।