देवेंद्र राणा ने भाजपा के डिजिटल रथों दिखाई हरी झंडी

Devendra Rana flagged off BJP's digital chariots
देवेंद्र राणा ने भाजपा के डिजिटल रथों दिखाई हरी झंडी

नूरपुर: नूरपुर के चौगान खेल मैदान में प्रदेश के सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा के डिजिटल रथो को झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया, ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, इंदौरा की विधायिका रीता धीमान, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, वाइस चेयरमैन मनोहर धीमान, वाइस चेयरमैन ओपी चौधरी, जिलाध्यक्ष रमेश राणा, महामंत्री राजेश काका, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष रजनी महाजन, प्रदेश भाजपा सचिव विशाल चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ठाकुर, जिला भाजपा मीडिया अजय पठानिया, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाददाताः विनय महाजन।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।