धलूं पंचायत ने पौधे रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उज्जवल हिमाचल। योल

नगरोटा बगवां ब्लॉक की धलू‌ं पंचायत ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि पर्यावरण दिवस को मानते हुए इस कड़ी के तहत गांव के हर वार्ड की खाली जगह में सप्ताह भर पौधे रोपने का क्रम जारी रहेगा। इसमें जन प्रतिनिधियों के अलावा शहीद भगत सिंह युवक मंडल सदस्यों को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी के साथ ग्रामीणों को भी घर के समीप हर परिवार एक पौधा जरूर रोपे, इसके लिए महिला मंडल की सदस्य घर द्वार जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। जिला युवा सेवा व खेल विभाग के स्वयंसेवी सुनील कुमार के अनुसार इस वर्ष भी 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है व साथ ही पिछले वर्ष में लगाए गए पौधों के रख रखाव भी हो रहा है। प्रधान नवीन सिंह के अनुसार युवा मंडल के द्वारा पौधे के संरक्षण को बढ़ाते हुए इनका खत्म होने के प्रतिशत को घटाया जाएगा।

बिना संरक्षण के कारण पौधे खत्म हो जाते हैं। युवा मंडल के द्वारा इस पर बड़ी गंभीरता से कार्य होगा। नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवी मीना द्वारा बताया गया कि यदि प्रशासन भी इसमें हमारी मदद कर सकता है, तो उनका बहुत बहुत स्वागत है। युवा मंडल इसे सौभाग्य मानेगा। इस अवसर पर कोरोना नियमों की पालना के साथ कार्य का जिम्मा सलाहकार इंद्र व सचिन द्वारा बाखूबी निभाया गया।