नरेंद्र बरागटा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

उज्जवल हिमाचल। शिमला

भाजपा के वरिष्ट नेता व पूर्व में बागवानी मंत्री व वर्तमान में विधायक व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में मंत्री सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार में मुख्य सचेतक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र बरागटा के जाने से  संगठन, सरकार एवं ऊपरी शिमला के बागवानी क्षेत्र जिसके लिए नरेंद्र बरागटा जी ने हमेशा संघर्ष किया और उनका ऐसे समय में जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

बरागटा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बड़ा नुकसान है उन्होंने पार्टी के विभिन्न दायित्वों का समय समय पर निर्वहन किया है और जिस काम को उन्होंने करने का प्रण लिया उसे पूरा किया। सरकार में भी उन्होंने कई बार मंत्री के रूप में प्रदेश के बागवानों की सेवा की, स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री  और विभिन्न दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि आज जुब्बल, नावर एवं कोटखाई क्षेत्र के लिए लिए भी यह बहुत बड़ी क्षति है। नरेंद्र बरागटा ने हमेशा जनता की सेवा की है और अभी समस्याओं का समाधान किया है।