विभिन्न संस्थाओं ने रोपे 200 पौधे

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश में हरियाली को बचाने के लिए सरकार के साथ कई सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। वहीं, पिछले लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में उपमंडल सुंदरनगर के आदर्श युवा मंडल, ग्राम पंचायत चाम्बी, शीतला माता मंदिर कमेटी व देव वाला कामेश्वर कमेटी ने पौधारोपण किया और क्षेत्र में 200 से अधिक पौधे रोपे गए। बता दे कि आदर्श युवा मंडल द्वारा कुठाई नर्सरी गोद ली गई हैं।

यहांं पर शीतला माता के प्रांगण और देव वाला कामेश्वर के प्रांगण मे पेड़ लगाए गए है। आदर्श युवक मंडल के प्रधान चुन्नी लाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनकी टीम द्वारा पौधा रोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में हरियाली को बचाना है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हरियाली को बचाने का प्राण ले।

सरकार का प्रदेश में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
हिमाचल सरकार द्वारा इस वर्ष 12 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कोविड की वजह से लॉकडाउन में कुछ खास काम नहीं हुआ। ऐसे में सभी अधिकारियों से जगह चिह्नित कर उसकी बाड़बंदी, गड्ढे खोदने का काम करने और पौधे लगाने के लिए कहा
गया है।