कांगड़ा में महिला मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक, आगामी चुनावों को लेकर बनाई रणनीति 

अंकित वालिया। कांगड़ा

भाजपा महिला मोर्चा जिला स्तरिय बैठक कांगड़ा में गुरुवार को आयोजित की गई। ये बैठक जिला अध्यक्षा रंजू रस्तोगी  की अध्यक्षता में की गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की संसदीय प्रभारी शोभा डडवाल, जिला प्रभारी सोनिया बंटा व मंडला अध्यक्ष कांगड़ा रेखा चौधरी विशेष रुप से उपस्थित रहीं। बैठक की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर के की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है। भाजपा महिला मोर्चा की संसदीय प्रभारी शोभा डडवाल ने बताया कि चुनावी रणनीति तैयार कर उस पर फोकस करने के उद्देश्य से बैठक की गई है। इसमें आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में महिलाओं की हर मंडल और बूथ स्तर पर भागीदारी को सुनिश्चित किया गया। इसमें मुख्य रूप से बूथ स्तर पर 20 महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और अपना बूथ सबसे मजबूत संकल्प के साथ आने वाले चुनावों की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया। शोभा डडवाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसा एकमात्र संगठन है जहां सभी वर्गों के कार्यकर्ता संगठित होकर राष्ट्रवाद के लिए संकल्पित होकर कार्य करते हैं।

वहीं, शोभा डडवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में 18 करोड़ सदस्य है इस पार्टी का सदस्य होना सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का लाभ कार्यकर्ताओं को मिलता है। कई विषयों की जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जब-जब सत्ता में आई है तब-तब महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण हुआ है। महिलाएं पूर्व में समाजिक रूप से सशक्त थी पर आरक्षण के बाद सही माइने में राजनीतिक सशक्तीकरण हुआ। राजनीति में आने के बाद महिलाओं की निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागेदारी बड़ी है।

इस बैठक में शोभा डढवाल-प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा चम्बा संसदीय प्रभारी, सोनिया बंटा-प्रदेश प्रवक्ता, जिला कांगड़ा प्रभारी, गायत्री कपूर-प्रदेश सचिव, डायरेक्टर केसीसी बैंक रजनी ठाकुर प्रदेश सह प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीतू दमीर, पवना चौधरी, अनुराधा देवी, बबीता सिंधु, मल्लिका सहित कई भाजपा महिलाएं कार्यकर्ता उपस्तिथ रहीं।