12 महिला मंडलों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि: सुरेंद्र काकू

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गुरूवार को ‘चलो गांव की ओर’ जनसमर्थन जन आर्शीवाद लेने व विकास यात्रा करते हुए कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव ढीन्नु में महिला मंडलों व ग्रामीणों नौजवानों बजुर्गों से रूबरू हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि 12 महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि के साथ साथ ठाकुर जयराम सरकार ने नरेली खड्ड पर अढ़ाई करोड़ रुपए का पुल बना कर तैयार कर दिया है। यह पुल बन जाने से दौलतपुर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र आपस मे जुड़ जायेंगे सीधा नेशनल हाईवे से जुड़ जायेंगे दौलतपुर, धमेड, तकीपुर, जलाड़ी, जन्यानकड, कुलथी, समेला, तरसुह गांव में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हर घर में जल नल योजना के तहत इन गांव में 18 करोड़ रुपए की पानी पीने का योजना दी गई है।

जिसका काम जोरों-शोरों से चला हुआ है इस के साथ अलग से गांव दौलतपुर में 8 करोड़ रूपए की लागत से 33 केवी का बिजली स्टेशन खोला जा रहा है। आईटीआई दौलतपुर में दिया गया है। तकीपुर भारत रत्न गवर्नमेंट अटल बिहारी वाजपेई कॉलेज को 11 करोड़ रुपए देकर बनाया गया है। जलाड़ी में 3 करोड़ 42 लाख से बंडेर खड्ड पर पुल बनाकर खर्ट गांव से जोड़ा जा रहा है। काम प्रगति पर है मेरे कार्य काल में 10 नई सड़कें निकली गई थी लेकिन पिछले पांच साल में इन पर कोई काम नहीं किया गया।

अब इन सड़कों को वन विभाग से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इजाजत ली गई है। इनका सुधार करके इन्हें पक्का किया जाएगा। कई नईं सड़कों का निर्माण किया जाएगा। नई पानी की योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। हम विकास में विश्वास रखते हैं और विकास के नाम पर वोट लेंगे हमारी विकास यात्रा जारी रहेगी।