कांग्रेस की जीत पर जिला अध्यक्ष ने जताया जनता का आभार

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

जिला सोलन की तीन नगर परिषद एंव एक नगर पंचायत के नतीजे के बाद कांग्रेस पार्टी गदगद है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि भले ही सरकार ने साम दाम दंड भेद की राजनीति कर जीत हासिल करनी चाही, लेकिन जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। नगर पंचायत अर्की में सात में से पांच सीटे कांग्रेस समर्थित उम्मीदरों के नाम रहीं। वहीं, स्वास्थय मंत्री राजीव सैजल की अपनी विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा की भद पीट गई व अपने ही घर में राजीव सैजल को लोगों ने नकार दिया।

नगर परिषद परमाणु में 9 में से 6 सीटों पर कांगेस ने बाजी मारी। वहीं, बद्दी नगर परिषद में भी 9 में से पांच सीटें कांग्रेस ने अपने नाम की। वहीं, नगर परिषद नालागढ़ में कांग्रेस एक सीट से चूक गई। इस पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि जहां प्रदेश सरकार का स्वास्थय मंत्री घर-घर जाकर वोट मांगे व जनता नकार दे। इससे बड़ी हार नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर पूर्ण विश्वास जताया है व भाजपा के जुमलों से जिला सोलन की जनता सदा से ही दूर रही है।  निश्चित तौर पर भाजपा सरकार को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सत्तासीन सरकार की ऐसी भद् पीटना समझने के लिए काफी है कि सरकार कितनी पानी में है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है। समझदार स्वयं आंकलन कर सकते हैं।