हिमाचल : दिव्यांचल ठाकुर की हर तरफ हो रही तारीफ, पढ़े पूरी खबर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

सेना का जवान बिना किसी परिचारक के अस्पताल में भर्ती थे। ऐसे में उनकी मदद को आगे आया हिमाचल पुलिस का एक बहादुर जवान दिव्यांचल ठाकुर। उन्होंने पूरी रात उनकी तन-मन से सेवा की। आपको बता दें कि आईटीबीपी के जवान विजय कुमार की तबियत खराब होने के बाद उन्हें आरएच केलांग में भर्ती कराया गया। किसी साथी जवान के साथ न होने की वजह से उनके परिचारक के तौर पर कोई भी मौजूद नहीं था।


इसकी जानकारी दिव्यांचल ठाकुर को मिली। दिव्यांचल तत्काल आरएच केलांग पहुंचे और उन्होंने पूरे तन-मन से आईटीबीपी के जवान विजय कुमार की सेवा की। दिव्यांचल ठाकुर इस सेवा भाव की पूरे पुलिस महकमे में चर्चा हो रही है। लाहुल स्पीति पुलिस ने भी आधिकारिक बयान जारी कर उनके इस सेवा भाव की तारीफ की है।