दो दिवसीय वेबिनार क हुआ भव्य शुभारंभ

उज्जवल हिमाचल। रैत

द्रोणाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रैत में के दूसरे दिन शुभारंभ भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालन मंत्रोचारण से की गई। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन शिक्षा मंत्री हिमाचल सरकार गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय वेबिनार के आयोजन पर द्रोणाचार्य परिवार को बधाई दी तथा मुख्यातिथि ने कहा की यह नीति आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सकरात्मक दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला।

वहीं, विशेष अतिथि के रूप में डॉ परसना कुमार अध्यक्ष एमजी एनसीआरई मानव संसाधन मंत्रालय भारत रहे और डॉ सुनील गुप्ता अध्यक्ष राज्य उच्च शिक्षा परिषद हिमाचल प्रदेश मुख्या वक्ता रहे। पैनलिस्ट में डा सुरेश कुमार सोनी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, प्रो डॉ नैन सिंह अध्यक्ष शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय रहे। इस बेबीनार में देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और नई शिक्षा नीति को सूना।

दूसरे दिन तकनीकी सत्र में प्रो. डॉ. मनोज कुमार सक्सेना केंद्रीय विश्विद्यालय ने सत्राध्यक्ष के रूपमें शिरकत की। वहीं, डॉ ऋतुबक्शी केंद्रीय विश्विद्यालय जम्मू ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। सत्र की शुरुआत में डॉ केआर पद्मा और डॉ केआर डॉन चेनई विश्विद्यालय ने नई शिक्षा निति अध्ययन किस प्रकार किया जाए। इस विषय पर चर्चा की। वहीं, आर श्रीदेवी आंध्र प्रदेश ने नई शिक्षा निति पर अध्यापक के रोल पर चर्चा की। इसके बाद द्रोणाचार्य महाविद्यालय सहायक आचार्य मिनाक्षी शर्मा, अनीता चंदेल, मुकेश कुमार, डॉ कनिका ने नई शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे।

वहीं, प्रियाजीत राय कलकत्ता विश्विद्यालय ने नई शिक्षा नीति मुश्किलों पर चर्चा की। जय भारती, अनुराग, आदित्य व अंजलि ने भी नई शिक्षा नीति पर बिचार साझा किए। अंत में महाविदयालय कार्यकारिणी निदेशक ड़ॉ बीएस पठानिया ने मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री सहित सभी गणमान्य व्यक्तिओं का धन्यवाद किया और भविष्य में नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागु करने में पूर्ण योगदान करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस माैके पर महाविद्यालय निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया, प्राचार्य बीएस बाग सभी विभागों के अध्यक्ष, महाविद्यालय तकनीकी विभाग के सदस्य राजेश राणा, शारद वर्मा व कुबेर राणा अदि मौजूद रहे।