जनमंच के दौरान शिकायतकर्ता और कैबिनेट मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक

उमेश भारद्वाज। मंडी

हिमाचल प्रदेश के कोरोना काल के चलते पिछले लंबे समय से बंद पड़ा जनमंच कार्यक्रम रविवार से एक बार फिर शुरू हो गया है। इसके तहत मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में 23वें जनमंच का आयोजन किया गया। करसोग के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में विकास खंड की 13 पंचायतों के लिए सजे जनमंच की अध्यक्षता जलशक्ति, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। वहीं, इस दौरान लोगों की समस्याओं और मांगों को सुनने के दौरान एक शिकायतकर्ता और महेंद्र सिंह ठाकुर के बीच मंच से तीखी बहस शुरू हो गई।

शिकायतकर्ता द्वारा नगर पंचायत करसोग के लिए उनके गांव में खड्ड के साथ प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध किया जा रहा था। इसी दौरान जब शिकायतकर्ता और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बीच बातचीत का दौर चला हुआ था, तो एकाएक शिकायतकर्ता और महेंद्र सिंह ठाकुर के मध्य तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आप भी सुने जनमंच में शिकायतकर्ता और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बीच हुई तीखी नोकझोंक।