नूरपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक

विनय महाजन। नुरपुर

नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा उर्फ़ शिबू ने आज सभी शहरवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद का प्रयास होगा कि आने वाले समय में नूरपुर में मनाऐ जाने वाले राजा साहिब दशहरो का फिर से जीणोद्धार किया जाओ उन्होंने बताया कि हम सरकार से आग्रह करेंगे तथा वन मन्त्री राकेश पठानिया दशहरे को बसोली के दशहरे की तरह फिर से मिलकर रूप दें।

मेले व पर्व हमारे समाज की संस्कृति है इसको बनाए रखना हम सब का योगदान रहेगा राजा साहिब दशहरे नुरपुर में राजाओं के समय से थे आज दशहरे के पर्व का मकसद बुराई पर अच्छाई की जीत है जिसका उदाहरण भगवान परषोतम श्री राम की नीतियों का उल्लेख जो हमें समय समय पर यह सीख देता है। रजना शर्मा जो अशोक शर्मा उर्फ़ शिबू की धर्मपत्नी है उनका कहना है कि इन्सान की नीयत अगर साफ है उस पर बुराई का कोई प्रभाव नहीं पड़ता यही उद्देश्य आज दशहरे के पर्व का है।