बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या, सबकुछ देख रही है भारत की जनता

बीजेपी की छल की राजनीति पहले भी हुई थी बेनकाब अब जनता देगी जवाब

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई हैं। पूरे राजनीतिक प्रकरण को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है। रोहित ठाकुर ने इसे निर्दलियों पर भाजपा का दबाव बताया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले भी कर्नाटक मध्यप्रदेश व अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार को गिराने की कोशिश हुई।

झारखंड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ जो हुआ उसे भारतवर्ष की जनता देख रही है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव व पूर्व में हुए उपचुनाव में बीजेपी की छल की राजनीति बेनकाब हुई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 2024 के लोकसभा चुनाव व उपचुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद देगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिश्रम से अवश्य चुनाव जीतेगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दिया है पिछले एक महीने से वह फाइव स्टार होटल में रुकने के साथ हेलीकॉप्टर से आ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राजनीतिक परिपक्वता के लिए जानी जाती है। जनता ने इन्हे पांच साल के लिए चुना था लेकिन ये जनमत पर कुठाराघात है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें