जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के प्रधानाचार्य को शिक्षा पदम पुरस्कार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के प्रधानाचार्य सुनीलकांत चड्ढा को राष्ट्रीय शिक्षा पदम सम्मान से नवाजा गया। धर्मशाला काॅलेज में हुए समारोह में सीबीएसई स्कूलों के राष्ट्रीय स्तर पर पधारे प्रधानाचार्यों की उपस्थिति में सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के चेयरमेन ने यह पुरस्कार भेंट किया। प्रधानाचार्य एस के चड्ढा जिला कांगड़ा सीबीएसई स्कूलों के सिटी कोअर्डिनेटर भी हैं।

इन्हीं की देखरेख में सीबीएसई गतिविधियों का संचालन किया जाता हैं। यह पुरस्कार कोरोनाकाल में चड्ढा के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अथक प्रयासों, सीबीएसई की वर्कशाप व अन्य कार्यों में अग्रणी रूप से भाग लेने पर दिया गया। प्रधानाचार्य चड्ढा को स्कूल कमेटी की अध्यक्ष नीना पाहवा, व सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। स्कूल के स्टाफ व छात्रों नें प्रधानाचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया व बधाई दी।