भारत बंद का दिखा असर इन राज्यों में यातायात ठप

उज्जवल हिमाचल डेस्क…
कृषि कानूनों के लेकर किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को लेकर कई राजनीतिक दलों को भी किसानों को साथ दिया हैं। इस हड़ताल के चलते कई लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा हैं। किसान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सुबह-सुबह आफिस जाने वाले लोगों को कई घंटों तक जाम से जूझना रहा है।

भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर देश पर क्या पड़ रहा है। कर्नाटक में भी भारत बंद का असर देखने को मिला। विभिन्न संगठनों ने कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई संगठन हमारे किसानों का समर्थन कर रहे हैं और देशव्यापी बंद के आह्वान में हिस्सा ले रहे हैं।

अमृतसर और पंजाब की जिन जगहों पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां सुबह पांच बजे से सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। बिहार में राजद नेता मुकेश रौशन और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर.मुजफ्फरपुर मार्ग ट्रैफिक जाम लगा। महात्मा गांधी सेतु पर आवाजाही भी प्रभावित हुई है। गाजीपुर सीमा पर किसानों का विरोध जारी है। विरोध के चलते उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया है।

Comments are closed.