वीडीओ ऑफिस की अधिसूचना होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जताया आभार : कुलदीप शर्मा

उज्जवल हिमाचल नगरोटा बगवां
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय बिचार मचं के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा  ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया कुलदीप शर्मा  ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा के प्रयासों से बाबा बडोह में वीडीओ ऑफिस की अधिसूचना कल मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई। उन्होंने इस उपलक्ष पर पवन राणा तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

 चंगर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर

उन्होंने बताया कि वीडिओ ऑफिस की अधिसूचना जारी होने के उपरांत चंगर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही कुलदीप शर्मा  ने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र की अन्य समस्याओं को  भी मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। आशा करते हैं कि इसी प्रकार भविष्य में भी समस्याओ का समाधान होता रहेगा तथा जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।

 बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में हो रहा एक समान विकास कार्य

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश में विकास के कार्य कर रहे हैं तथा क्षेत्रवाद को ना देखते हुए जयराम सरकार लगातार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। जिसके लिए उन्होंने  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का तथा संगठन मंत्री पवन राणा को बधाई दी। उन्होंने कहां की उनका प्रयास रहेगा कि चगंर क्षेत्र तथा बड़ोह की जो भी समस्याएं हैं उनको वह मुख्यमंत्री के  सामने रखेंगे, ताकि वहां पर विकास कार्य  को नई दिशा मिल  सकें।