जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की कार्यकारिणी का विस्तार

18 उपाध्यक्ष, 22 सचिव एवं 13 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

सुमित राठौर। हमीरपुर

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जारने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर द्वारा अनुमोदित 18 उपाध्यक्ष महासचिव एवं एक कोषाध्यक्ष तथा 22 सचिवों के साथ 13 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान विधायक पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सदस्य पीसीसी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जिला के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस के जिला स्तरीय गणित संगठनों एवं विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं चेयरमैन जिला परिषद एवं ब्लाक समितियों तथा विभिन्न नगर परिषद व नगर पंचायतों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन जिला कार्यकारिणी सदस्य होंगे । हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने यह जानकारी दी है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

आपको बता दें कि लंबे समय से कार्यकारिणी विस्तार को लेकर चर्चा चली हुई थी वही अब कार्यकारिणी की लंबी चौड़ी सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। वही जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय करने का दावा किया है।