केंद्र सरकार के खिलाफ किसान संघ हुआ मुखर

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

देश भर में किसानो की हो रही दुर्दशा के मुद्दे पर अब भारतीय किसान संघ ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान संघ किसानों के मुद्दे को लेकर 8 सितंबर को देश भर में 555 जिलों पर आंदोलन करेगा। यह जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमदेव शर्मा ने शुक्रवार को शिमला में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को न्यूमतम समर्थन मूल्य से नुकसान हो रहा है। किसानों को उनकी लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

  • 8 सितंबर को किया जाएगा धरना प्रदर्शन
  • मांगे न मानी तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन

सोमदेव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान घाटे में जा रहा है। किसानों की हालत-बत्तर होती जा रही है। किसानों की दशा सुधारने ओर उन्हें उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ 8 सितंबर को पूरे देश मे 555 जिलों में प्रदर्शन करेगा और डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सोपेंगे। उनकी मांग है कि एक एक्ट बनना चाहिए। जिसमें रेट तय होना चाहिए, जिससे किसानों को उनका न्यूनतम समर्थम मूल्य मिले, जिससे किसानों को नुकसान न हो और यदि कोई इससें नीचे खरीदता है, तो एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वर्तमान में चाहे बागवान हो या किसान सबको न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। कई राज्य में स्थिति बेहतर है, लेकिन अधिकतर किसानों को नुकसान ही हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने कहा है कि अब किसानों पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा और यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तो भारतीय किसान संघ एक बड़ा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि 3 कृषि कानूनों को संशोधित कर लागू करना चाहिए।