फतेहपुर उपचुनाव : कांग्रेस भाजपा में भीतरघात बिगाड़ेगा समीकरण

जम्वाल। फतेहपुर

हिमाचल प्रदेश की उपचुनावों में हॉट सीट बनी फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र जहां भाजपा व कांग्रेस की राह आसान नहीं दिख रही। दोनों ही खेमो में भितरघात करने वाले इस समय अपनी पूरी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा की अगर बात की जाए, तो भाजपा ने बलदेव ठाकुर को चुनावी रण में उतारा है, जिसके बाद से भाजपा में सब ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा से टिकट के प्रवल दावेदार कृपाल परमार ने चुप्पी साधी हुई है, तो वहीं बाकी दावेदार पंकज हैप्पी, जगदेव ठाकुर व रीता ठाकुर भी अपनी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

इस तरह की चर्चा पूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रही है, चर्चा ये भी है कि जो भी टिकटार्थी थे वे सिर्फ नेताओ के साथ दिखाई दे रहे है और कृपाल परमार ने तो अपनी विधानसभा में प्रचार करने से इनकार कर दिया है। वहीं, कांग्रेस में भी सब ठीक नहीं चल रहा है, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पाठानिया के निधन के बाद भवानी पठानिया मैदान में उतारा है, तो उनेक विरोधी जो टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे, वो भी अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। आम जनता के बीच मे चर्चा यर आमे खास होती जा रही है कि कांग्रेस से कांग्रेस से टिकट के दावेदार निशवार सिंह, चेतन चंबियाल, रीता गुलेरिया व राघव पाठानिया भी कही न कही समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। क्योंकि ये किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखाई दे रहे। फतेहपुर में समीकरण खराब करने में डॉ राजन शुशांत भी दोनों पर्टीयों के समीकरण बिगाड़ने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आपको बता दे कि डॉ राजन शुशांत हिमाचल पार्टी अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।