कांग्रेस की फ़ाइनल रैली में कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

नगर निगम चुनावों को 7 अप्रैल को होंने जा रहे मतदान के लिए सोलन में आज कांग्रेस ने प्रचार किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, शिमला ग्रामीण क्षेत्र से विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस ने फाइनल प्रचार अभियान में जान डाल कर भाजपा में खलबली मचा दी। वहीं, सभा स्थल कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक भाजपा की रैली सभा स्थल के पास से गुजरी और दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से एक-दूसरे के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए।

कांग्रेसी नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अपने इस कार्यकाल में विकास करने मे असमर्थ रही है व देश में फूट डालने का कार्य कर रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सोलन सहित सभी नगर निगमों मे लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। इस बार सभी नगर निगमों में कांग्रेस की विजय हांेगी। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार जुमलों की सरकार है व विकास ठप है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नगर निगम बनाएंगी।